Shahjahnpur News: ननिहाल में सांप के डसने से दस वर्षीय बालक की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव मुर्छी निवासी रामऔतार उर्फ होतेलाल के 10 वर्षीय बेटे कार्तिक की ननिहाल में सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कार्तिक अपनी ननिहाल कौशांबी रामपुर गया हुआ था। सोमवार दोपहर करीब चार बजे वह जमीन पर लेटकर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। नींद में ही कार्तिक ने हाथ चलाकर सांप को हटाने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार सांप ने उसे तीन से चार बार डसा।घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कार्तिक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.