शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: कलान। कलान इलाके में ग्रामीण के अरिल नदी में नहाने समय डूब गया।देर शाम तक ग्रामीण का शव नहीं मिल सका।पुलिस व गोताखोर शव को बरामद करने लिए लगे रहे।बताया जा रहा है कि सिउड़ी गांव के नरसिंह मंगलवार को गांव के बाहर अरिल नदी के बाढ़ के पानी में साथियों के साथ नहा रहा था।इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।साथियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक पानी में नरसिंह की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की तलाश शुरू कराई।पुलिस ने गोताखोरों को भी बुलाया है, जो बाढ़ के पानी में युवक की तलाश कर रहे हैं।ग्रामीण भी पुलिस और गोताखोरों की मदद में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द से जल्द खो...