शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। नदी के किनारे बसे गांवों में लगातार मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने छोटे बच्चों के नदी और डब्बर किनारे जाने पर पाबंदी लगा दी है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव चिकटिया पहाड़पुर के किनारे स्थित पुराने डब्बर में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक मगरमच्छ लेटा हुआ देखा गया।मगरमच्छ दिखते ही गांव मे अफरा तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व प्रधान विजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गांव के घरों से बिल्कुल सटे हुए डब्बर में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में साफ तौर पर डर का माहौल है।ग्रामीणों को अपने और अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।तो यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दस फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू वहीं अभी दो दिन पहले क्षेत्र के ही भूड़ा गांव में भी मस...