शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- Shahjahnpur News: कलान। सोमवार को नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास शिवम शेरा के प्रतिष्ठान पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।प्रतिमा स्थापना के दौरान वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को फूल, दूर्वा, मोदक और लड्डुओं का भोग लगाया।इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।गणेश प्रतिमा के दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई पूजा, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर यह भी पढ़ें- Saharanpur News: गणपति रिद्धि-सिद्धि, बुद्धि एवं समृद्धि के दाता : कालेंद्रानं...