Shahjahnpur News: नगर पालिका टीम ने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: तिलहर। नगर पालिका की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका की टीम ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। ईओ सुनील कुमार ने निर्माण कार्य करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। पोटरगंज मंडी में एक युवक के द्वारा दुकान के आगे स्थित नगर पालिका की फड़ की जमीन पर अवैध कब्जा का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर ईओ सुनील कुमार ने संपत्ति लिपिक कमल कुमार को मौके पर भेज कर निर्माण कर रुकवाने एवं कार्रवाई करने को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। संपत्ति लिपिक कमल कुमार ने बताया कि पोटरगंज मंडी में हिमांशु व आदि के द्वारा मंडी की सरकारी फड़ की जमीन पर पिलर लगाकर अवैध निर्माण किया जा रहा था।कमल कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य को बंद करा कर युवक आदि को निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.