Shahjahnpur News: नगर निगम में हुई पेयजल की व्यवस्था, हर तल पर शौचालय की सुविधा
शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम के ककरा स्थित नए भवन में पेयजल और शौचालय की समस्या अब दूर हो गई है। करीब एक पखवाड़ा पहले हिन्दुस्तान ने 'नगर निगम आना है तो पानी की बोतल साथ लाएं' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जनता की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। अब नई बिल्डिंग के बाहर शीतल जल की व्यवस्था कर तीन टोटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा हर तल पर एक शौचालय की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। नए भवन में कार्यालय शुरू होने के बाद पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। उमस और गर्मी के बीच दूर-दराज से आने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी दिक्कत होती थी। हिन्दुस्तान ने इस समस्या को लेकर खबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.