Shahjahnpur News: नगर निगम की जनसुनवाई में चार शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण
शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हुई जनसुनवाई में शहरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। नगर आयुक्त ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से कराया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। जनसुनवाई में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.