Shahjahnpur News: नगर निगम: निर्माण कार्यों में सुस्ती पर 14 फर्मों को नोटिस
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा नहीं करने और निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाने वाली 14 फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन फर्मों के जिम्मे 21 निर्माण कार्य हैं। डीएम डीपी सिंह ने पिछली बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं। इसके बाद नगर आयुक्त ने नोटिस जारी किया। दो नवंबर को डीएम डीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नगर क्षेत्र के निर्माण कार्यों की प्रगति परखी गई। निर्माण विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई विवरण पुस्तिका के आधार पर अलग-अलग फर्मों के कार्यों की स्थिति देखी गई। समीक्षा में 15 अक्टूबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.