शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग और भवन निर्माण में अनियमितता के मामलों में शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सचिव रजनीकांत के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने 19 अगस्त को नगर क्षेत्र में विभिन्न भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों और भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस पाने वालों में शहीद पार्क के पास स्थित टी लाउंज, रॉयल पन्ना हॉल में बेसमेंट स्थित मैरिज हॉल, गोल्ड जिम के नीचे कृष्णा एक्स-रे, सत्यम होटल के पास रेमंड शोरूम और सिविल लाइंस स्थित प्रकाश टावर की अजंता स्वीट्स शामिल हैं। प्राधिकरण ने संबंधित भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों से स्वीकृत मानचित्र, निर्माण और भवन के उपयोग से संबंधित अभिलेख ...