Shahjahnpur News: नई बस्ती गौटिया में पंपिंग सेट लगाकर शुरू कराई जलनिकासी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: निगोही। नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला नई बस्ती गौटिया में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए बुधवार को पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का काम शुरू करा दिया गया। हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में मोहल्ले की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पंचायत ने सफाई कराने के साथ जलनिकासी का काम शुरू कराया। लंबे समय से जलभराव झेल रहे मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है। नई बस्ती गौटिया की एक गली में जलनिकासी का उचित इंतजाम नहीं होने से पानी भर गया था। हालत यह हो गई थी कि पूरी गली तालाब में तब्दील हो गई। लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लकड़ी के पटले डालकर निकलना पड़ रहा था। जलभराव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित कुछ लोग अपने नए घर छोड़कर पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.