Shahjahnpur News: धूल व जर्जर रास्तों से परेशान सुभाषनगर के लोग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सुभाषनगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए लगातार हो रही खोदाई से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमृत-2.0 योजना के तहत करीब 450 एमएम की पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। सड़क दुरुस्त होने से पहले ही अब गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए दोबारा खुदाई शुरू कर दी गई है। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने और जगह कम बचने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दिनभर जाम लगने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है, जिससे आसपास के दुकानदारों और रहने वालों को भी दिक्कत हो रही है। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खोदाई वाले हिस्से में वाहन फंसने की आशंका से भारी वाहन दूसरी ओर जाने से बच रहे हैं। इससे सीमित रास्ते पर यातायात का दबाव बढ़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.