शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। मोहल्ला इंद्रानगर से कस्बा में धूमधाम से निकाली गई दधिकांदो की शोभायात्रा । मोहल्ला इंद्रानगर में जगदीश कश्यप के मकान के पास भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया था। मोहल्ले वासियों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। मंगलवार को लड्डू गोपाल की आरती के साथ दधिकांदो शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में देव स्वरूप झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। ढोल बाजे के साथ बड़े हर्षोंउल्लास के भक्त शोभायात्रा में मौजूद रहे। शोभायात्रा नरायनपुर मोहल्ला होते हुए ब्लाक कार्यालय के सामने से मैंन रोड पर पहुंची। वहां अटल चौक से सुनासीरनाथ के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम में सुनील कुशवाहा, आयुष, राजीव, आशीष ने सेवा कर पुण्य अर्जित किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दधिकांधौ शोभायात्रा में झांकियों ने मो...