शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए खोले गए सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होते ही अव्यवस्थाएं सामने आने लगी हैं। सोमवार को किए गए स्थलीय निरीक्षण में कई केंद्र बंद मिले तो कुछ पर केंद्र प्रभारी ही नदारद थे। एक केंद्र पर किसानों का सत्यापन निजी व्यक्ति से कराए जाने की बात भी सामने आई। इससे सरकारी खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिर्जापुर ब्लॉक में धान खरीद के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सुबह 10:30 बजे वानगांव क्रय केंद्र पर ताला लटका मिला। पास बैठे एक व्यक्ति ने खुद को केंद्र प्रभारी बताया, लेकिन खरीद संबंधी सवालों का जवाब नहीं दे सका। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र: डीएम शासन की सूची में दर्ज मोबाइ...