शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया में धान की फसल देखने गए 14 वर्षीय किशोर पर सांड़ ने हमला कर दिया। पेट में सींग लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गांव भुड़िया निवासी शिव प्रकाश सिंह के अनुसार उनका गोगेपुर रोड किनारे खेत है, जहां सोमवार शाम धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान उनका बेटा समर सिंह खेत पर फसल देखने पहुंचा। तभी अचानक सामने से आए एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड के सींग लगने से समर सिंह के पेट में गंभीर चोट आई और उसकी आंत बाहर निकल आई।समर की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और लाठी-डंडों की मदद से सांड को भगाया। इसके बाद परिजन घायल किशोर को तत्काल शाहजहां...