Shahjahnpur News: धनतेरस पर सुबह से गुलजार हुए बाजार
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: धनतेरस को लेकर शुक्रवार सुबह से ही जिलेभर के बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी। दीपावली के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर से लेकर कस्बों तक बाजार सज गए हैं। सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों पर सामान सजा रखा है। शाहजहांपुर शहर के सदर बाजार, चौक, बहादुरगंज, घंटाघर, केरुगंज, अंटा चौराहा, निगोही रोड, पुवायां रोड और जलालनगर सहित प्रमुख बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल रही। सड़क के दोनों ओर बर्तनों की दुकानें सजी हुई हैं। स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों के साथ ही पूजा सामग्री और दीपावली से जुड़े सामान की दुकानें भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: धनतेरस पर सजा शहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.