शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में रॉयल एनफील्ड यानी बुलेट का जलवा रहा। दमदार इंजन, मजबूत बनावट और विश्वसनीयता के लिए पहचानी जाने वाली इस बाइक को खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। शाहजहांपुर में आरके ऑटो जोन से अकेले धनतेरस पर 130 रॉयल एनफील्ड बाइक की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछली धनतेरस के मुकाबले काफी अधिक रहा। मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई वैरिएंट उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। आरके ऑटो जोन के मलिक कामेश वर्मा के मुताबिक इस बार बुलेट की मांग पिछले साल से काफी अधिक रही। शाहजहांपुर के अलावा हरदोई, शाहाबाद, फतेहगंज, बीसलपुर, लखीमपुर और बरेली समेत आसपास के जिलों से भी ग्राहक बाइक खरीदने पहुंचे। हालांकि मांग के मुकाबले उपलब्...