शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो किशोरों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के बृजपाल नगर निवासी मुनीष गुप्ता ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र शिवम गुप्ता उर्फ बजरंगी 17 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर से नाराज होकर चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं मोहल्ला मुरादपुर निवासी शबनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र नईम 16 जुलाई को बिना बताए घर से निकल गया और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारी और आसपास काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल बृजेश सिंह ने भी दोनों किशोरों के ...