Shahjahnpur News: दो सप्ताह से आशा वर्कर का आंदोलन जारी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन दो सप्ताह बाद भी जारी है। सीएचसी परिसर में नौ दिन धरना देने के बाद अब आशा कार्यकर्ता घरों से ही पूर्ण कार्य बहिष्कार कर रही हैं। आंदोलनरत आशाओं ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगी और न ही किसी सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनका आरोप है कि आंदोलन के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। इससे उनमें आक्रोश है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की देखभाल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.