Shahjahnpur News: दो सगे भाइयों के परिवारों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: रोजा। थाना क्षेत्र के सरही गांव में सोमवार सुबह दो सगे भाइयों के परिवारों में विवाद के बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें अली शेर, असलम, सूफियाना, तौहीद, रुखसाना समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों के लोग दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद हुआ है। प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gridih News: सीढ़ी चढ़ने को लेकर दो भाइयों में मारपीट, एक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.