Shahjahnpur News: दो सगे भाइयों का एलटी ग्रेड शिक्षक पद पर चयन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। सिंधौली क्षेत्र के ग्राम कोरोकुइयां निवासी दो सगे भाइयों ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 में सफलता हासिल की है। कालीचरण राठौर के बेटे अखिलेश कुमार और उनके छोटे भाई सुनील कुमार का गणित विषय में सहायक अध्यापक पद पर चयन हुआ है। गुरुवार शाम परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में खुशी छा गई। शुक्रवार को रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने घर पहुंचकर दोनों भाइयों को बधाई दी। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.