Shahjahnpur News: दो माह से लापता बुजुर्ग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। क्षेत्र के गांव गोरारायपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र करीब दो माह से लापता हैं। परिजनों ने सिंधौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। रामलोटन वर्मा ने बताया कि उनके ताऊ रामचंद्र 20 जून को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया गया कि रामचंद्र मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ रहते थे। परिजनों ने पुलिस से जल्द तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.