शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: निगोही। रेलवे पुल के पास गढ्ढे में डूबे बच्चो के परिजनों की पूरी रात सुबकते हुए गुजरी। दोनो घरो में खाना नही बना। रिश्तेदारो ने खाना भेजा,लेकिन कोई खा न सका। सोमवार को निगोही के रेलवे पुल के पास एक गढ्ढे में नहा रहे तीन बच्चे गहरे पानी में चले जाने से डूब गए थे। बच्चो की चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणो ने तीनो को बाहर निकाला था। इस हादसे में दो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चा ईश्वर की कृपा से बच गया था। निगोही थाना क्षेत्र के पतराजपुर गांव निवासी करन,विनय,दीपक,आयुष, मुकेश और ओमवीर सुबह छह बजे बरसात के मौसम में निकलने बाली सब्जी धरती के फूल बीनने रेलवे लाइन के किनारे गए थे। फूल खोजते-खोजते सब बच्चे निगोही रेलवे पुल के पास पहुंच गए। पुल के पास गढ्ढे में पानी देख बच्चो ने अपने-अपने कपड...