Shahjahnpur News: दो महीने बाद भरे जाने लगे खुदी सड़क के गड्ढे, जनता को राहत
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। वार्ड-16 बाड़ूजई प्रथम में जल निगम की पाइपलाइन बिछाने के बाद करीब दो महीने से खुदी पड़ी सड़क को लेकर बीते एक जून को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर के बाद अब मौके पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को जल निगम की टीम ने पहुंचकर एक गड्ढा भर दिया। अधिकारियों ने क्षेत्रीय पार्षद को शाम छह बजे तक दूसरा गड्ढा भी भरने का आश्वासन दिया है। बाड़ूजई प्रथम में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत न होने से बारिश के दौरान हालात और बिगड़ गए थे। खुदी सड़क में कार और नगर निगम का ट्रैक्टर तक धंस गया था। इसको लेकर जल निगम और क्षेत्रीय पार्षद जगदीश सिंह कुशवाहा के बीच जिम्मेदारी को लेकर बयानबाजी भी हुई थी। जल निगम के अधिशासी अभियंता मो. अयाज का कहना था कि सीसी सड़क निर्माण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.