Shahjahnpur News: दो बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: कलान, संवाददाता। थाना कलान पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 जून को हेतमपुर निवासी आसीन की बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपी दीपेंद्र निवासी छेदा नगला, थाना गंजडुंडवारा कासगंज को ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया गया। उसके पास से चोरी की बाइक के अलावा दो लोहे की चाबी नुमा उपकरण और लॉक तोड़ने का एक हैंडल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने दो दिन पहले बदायूं से होंडा युगा बाइक चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर धर्मपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास बंद पड़े मकान के पीछे छिपाकर रखी गई दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। यह भी पढ़ें- कलान पुलिस चोर को बाइकों समेत दबोचा यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मोटर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.