शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 19 वर्षीय सुनील की मौत हो गई, जबकि उसका भाई सुरजीत और दूसरी बाइक चालक बुधपाल घायल हो गए। हादसा खाइखेड़ा के पास हुआ, जब खेड़ा बहादुरपुर निवासी सुनील अपने भाई के साथ सब्जी लेने जा रहा था। टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए। सुरजीत ने आरोप लगाया कि दूसरी बाइक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। घायल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार में घटना के बाद मातम पसरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...