शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव रामपुर कलां में सिद्ध बाबा मोड़ के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दो युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।नगर के मोहल्ला बगियानाथ (लखपेड़ा) निवासी राजेश (47) अपने मौसेरे भाई रामआसरे (38) निवासी छोटेलालपुर, थाना मैगलगंज, लखीमपुर खीरी के साथ बाइक से मोहम्मदी रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब 5:30 बजे दोनों पुवायां होते हुए खुटार लौट रहे थे। रामपुर कलां में सिद्ध बाबा मोड़ के पास साइड से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर दूसरी बाइक पर विक्रमपुर मुड़िया कुर्मियत, पुवायां निवासी अरविंद कुमार (37) सवार...