शाहजहांपुर, नवम्बर 20 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के चमरबोझी मोड़ के पास गुरुवार शाम 6.30 बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जनपद के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव सबलापुर निवासी अजित अग्निहोत्री (35) बाइक से पुवायां अपनी बहन के घर गए थे। वापस लौटते समय दूसरी ओर खुटार क्षेत्र के गांव चमरबोझी निवासी मुनीष (40) अपने साथी अनिल (32) के साथ गुटैया पुल पर खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम 6.30 बजे अनियंत्रित होकर चमरबोझी मोड़ के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर एकत्रित राहगीरो नें डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी खुटार में भर्ती कराया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार क...