शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: खुटार, संवाददाता। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों का सुराग लगा लिया है। महिला अपने प्रेमी संग चली गई थी। व्यक्ति ने बताया था कि 13 जून को उसकी पत्नी अपने साथ सात साल और पांच साल के बेटे को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में पता चला कि पत्नी व बच्चें वहां नहीं पहुंचे। इधर-उधर तलाश किया। बावजूद इसके पता नहीं चला था। 17 जून को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। छानबीन में पता चला कि उसकी पत्नी और बच्चें खीरी के कस्बा पलिया के पठान प्रथम निवासी लवकुश गुप्ता के यहां है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दो बच्चों के साथ लापता चल रही महिला प्रेमी संग हुई थी फरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...