शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर। रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के चलते पिछले छह माह से बंद उखली रोड रेलवे फाटक और कसरक रेलवे फाटक को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन फाटक पर एकत्र हुए और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में मंडल रेल प्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह को सौंपकर सुरक्षित वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए खुदागंज रोड स्थित कसरक रेलवे फाटक और उखली रोड रेलवे स्टेशन फाटक को एक साथ बंद कर दिया गया है। इससे आसपास के विशाल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रेलवे प्रशासन ने कोई सुरक्षित और सुविधाजनक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराया, जि...