Shahjahnpur News: दो दिन से नहीं उठा कूड़ा, निगोही में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: निगोही। नगर पंचायत निगोही में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। दो दिन से कूड़ा नहीं उठने के कारण नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मुख्य मार्ग किनारे भी कूड़े का ढेर जमा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत में खींचतान के चलते एमआरएफ सेंटर का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। पहले सफाईकर्मी नगर का कूड़ा मुख्य मार्ग के किनारे डालते थे। इस पर पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो सफाईकर्मी कूड़ा उठाकर नगर पंचायत कार्यालय के पास खाली जगह में डालने लगे। यहां ओपन जिम, नगर पंचायत कार्यालय और घनी आबादी होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा था। जगह पर्याप्त नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने दो दिन से कूड़ा उठाना बंद कर दिया। इससे पूरे नगर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.