Shahjahnpur News: दो जगह आग से मची अफरातफरी, दमकल टीमों ने पाया काबू
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में एक युवक पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप है। आग ने नीलू और रामबक्श के घरों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची सदर और रोजा की दमकल टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर आग बुझाई। वहीं, सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुवायां रोड स्थित चिनौर में बिजली के तारों में आग लग गई। आग पेड़ों तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने पंपिंग कर आग पर काबू पाया। बीबीपुर में आग की भयावहता देखते हुए रिलायंस थर्मल पावर रोजा से भी दमकल वाहन बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तीन ग्रामीणों की झोपड़ी आग से जली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.