Shahjahnpur News: दो घंटे तक नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चों ने खुद खोला स्कूल का ताला
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। जैतीपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कटहा में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। मंगलवार को विद्यालय खुलने का निर्धारित समय सुबह आठ बजे था, लेकिन करीब 10:15 बजे तक कोई भी शिक्षक नहीं पहुंचा। इस दौरान बच्चों ने स्वयं विद्यालय का ताला खोलकर परिसर में प्रवेश किया। कटहा निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे अपने बच्चे का नामांकन कराने विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। उनके अनुसार, बच्चे खुद ही विद्यालय का ताला खोलकर अंदर जा रहे थे। करीब 10:15 बजे तक भी कोई शिक्षक नहीं पहुंचा, जिससे उनके बच्चे का नामांकन नहीं हो सका। मामले पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर थे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने कहा कि विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.