Shahjahnpur News: दोहरे हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, संतों ने मंदिर में किया शुद्धिकरण
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: खुदागंज, संवाददाता। सुथा गांव के मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी विष्णु सिंह उर्फ विशुनू सिंह (58 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर अपने बेटे सुमित कुमार सिंह की हत्या के साक्ष्य मिटाने और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड छिपाने में मदद का आरोप है। इससे पहले पुलिस सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, एक अक्तूबर को सुथा निवासी शिव कुमार सिंह की तहरीर पर बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की हत्या के मामले में सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो अक्तूबर को उसे गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर विष्णु सिंह की संलिप्तता सामने आई। शुक्रवार सुबह करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.