शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी के निर्देश पर हुए कार्यक्रम का संयोजन हास्य-व्यंग्य कवि विजय तन्हा ने किया। मुख्य अतिथि जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि एडीजे सुरेश कुमार शर्मा रहे। अतिथियों और जेल अधीक्षक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाराबंकी के गीतकार संजय सांवरा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डॉ. इंदु अजनबी ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से तिरंगे को स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक बताते हुए रचनाएं सुनाईं। विजय तन्हा की हास्य-व्यंग्य रचनाओं पर बंदी खूब हंसे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस -- गंगा-जमुनी तहजीब से सराबोर हुआ मुशायरा और कवि ...