शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: तिलहर। संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत के बाद गुरुवार देर रात तक बच्ची की मां ने ससुराल के बाहर हंगामा काटा। मां ने ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। हंगामा को लेकर पुलिस से कई बार नोक झोंक भी हुई। लोगों के समझाने पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। निजामगंज मोहल्ला निवासी नितिन की 2 वर्ष पहले कलान की सृष्टि के साथ शादी हुई थी। उसके बाद सृष्टि ने बरेली के एक निजी अस्पताल में बच्ची का जन्म हुआ था। सृष्टि का आरोप है कि ऑपरेशन से बच्ची का जन्म होने के बाद तीसरे दिन ही ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर भगा दिया था तब से वह मायके रह रही थी। इसी दौरान गुरुवार की शाम उसे बच्ची के मरने की...