शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: कांट। कृभको फैक्ट्री से दूध सप्लाई कर लौट रहे दूध विक्रेता राकेश कुमार यादव से गरई पुलिया के पास बुलेट सवार चार युवकों ने लूटपाट कर दी। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर 2,100 रुपये, कृभको फैक्ट्री का गेट पास और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली तथा फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपितों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लिफ्ट के बहाने बाइक सवार की जेब से 23 हजार पार किए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...