Shahjahnpur News: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर इंतजार पुत्र मुश्तर निवासी मोहल्ला अली जई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अन्य आरोपियों पर भी सहयोग करने का आरोप है। आरोपी की तलाश में पुलिस अभियान चला रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंबा टाकीज के पास मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के निकट से इंतजार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.