शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: कलान। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। युवती के मुताबिक, उसकी पहचान वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि युवक उसे बरेली के होटल में ले गया और अश्लील वीडियो बना लिया। जून 2026 में फर्रुखाबाद के होटल में भी दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर धमकी देकर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने शादी के पंजीकरण को भी फर्जी बताया है। एसपी से शिकायत के बाद महिला उपनिरीक्षक की जांच में आरोप सही पाए गए। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...