शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की आईटीआई कॉलोनी में 60 वर्षीय रामनरेश गुप्ता ने घर के कमरे में खिड़की के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उनका बेटा दीपक गुप्ता ससुराल से खाना लेकर घर पहुंचा। पिता को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो रामनरेश फंदे पर लटके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के मुताबिक, रामनरेश परचून की फेरी लगाते थे। कुछ दिन पहले दुर्घटना होने के बाद से परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...