Shahjahnpur News: दुकान का ताला तोड़कर शराब चोरी
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार क्षेत्र के खमरिया स्थित देशी कंपोजिट शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शराब और बीयर चोरी कर ली। नगर के नरायनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार दुकान पर सेल्समैन हैं। शुक्रवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी देशी शराब व बीयर लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे धर्मेंद्र ने ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और शराब व बीयर गायब थी। पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाने के बाद सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.