Shahjahnpur News: दीवार फांदकर चांदी के सिक्के और नकदी चोरी
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: तिलहर। नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी कृष्णा भटनागर ने नए मकान से चांदी के सात सिक्के, पांच हजार रुपये और टच मोबाइल चोरी होने की शिकायत की है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कृष्णा ने बताया कि वह हिंदू पट्टी स्थित किराए के मकान में रहते हैं और राजनपुर रोड की नई कॉलोनी में नया मकान बनाया है। आरोप है कि एक सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर मकान में घुसा और सामान चोरी कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.