Shahjahnpur News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी ले गए
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में मंगलवार रात चोरों ने दीवार फांदकर एक घर को निशाना बनाया और जेवर व नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता रागिनी देवी, पत्नी स्वर्गीय नीरज मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रागिनी देवी ने बताया कि वह अपनी सास सुधा देवी और ननद संगीता के साथ रहती हैं। मंगलवार को उनकी बहन श्रुति, निवासी गांव गुरदफा, थाना हरगांव, जिला सीतापुर, मायके आई थीं। रात में सभी लोग आंगन में सो गए। इसी दौरान खेत की ओर से आए चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह सामान बिखरा और बक्सा गायब मिलने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। रागिनी ने बताया कि चोर सोने का हार, मांगबेंदा, पायल, श्रुति की अंगूठी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.