शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो ने आरोपी को चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश बलात्संग एवं पॉक्सो एक्ट, कक्ष संख्या 43 कृष्ण लीला यादव की अदालत ने अभियुक्त राकेश गंगवार को दोषी करार देते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालांकि, अदालत ने उसे दुष्कर्म के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता दीप कुमार गुप्ता ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार, घटना छह फरवरी 2022 की रात करीब आठ बजे तिलहर थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी दिव्यांग बेटी शौच के लिए गई थी। इसी दौरान ग्राम पिपरा मजरा रानी खिरिया निवासी राकेश गंगवार ने तमंचे के बल पर उ...