Shahjahnpur News: दिवाली पर 3.63 लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को उपहार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने के यूपी कैबिनेट के फैसले के बाद जिले में भी लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। हालांकि, इसके लिए अभी शासन से विस्तृत आदेश नहीं आया है। जिला पूर्ति विभाग ने उज्ज्वला कनेक्शनधारकों से ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है। विभाग के मुताबिक, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। जिले में उज्ज्वला योजना के कुल तीन लाख 62 हजार 874 कनेक्शन हैं। इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के 84 हजार 940, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के एक लाख 90 हजार 618 और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 87 हजार 316 कनेक्शन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पांच लाख उज्जवला लाभार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.