शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहने से मौसम सुहावना रहा। हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई, लेकिन कुछ स्थानों पर बीच-बीच में बूंदाबांदी हुई। शनिवार शाम हुई झमाझम बारिश से फसलों को भी काफी फायदा पहुंचा। शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक जिले में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश खंडित रही और शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सावन का मानिंद भादौं को भी झमाझम का इंतजार दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस से भी राहत मिली।

हिंद...