शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मौसम में अचानक आए बदलाव से शुक्रवार को दिनभर गुलाबी ठंड का अहसास होता रहा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। सुबह कुछ स्थानों पर कुछ मिनटों के लिए दो-चार बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हुई। पिछले दिनों तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में सात डिग्री की गिरावट से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह और शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : अनर्व के आगमन के साथ निकल गयी चादर दिनभर धूप नहीं निकलने से घरों में पंखे लगभग बंद रहे। वहीं, कार्यालयों, शोरूम और अन्य प्रतिष्ठानों में भी एसी का इस्तेमाल बंद...