Shahjahnpur News: दिनभर उमस से लोग बेहाल, शाम को बूंदाबांदी
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर-कलान। शहर में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप और नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा पूर्व दिशा से चली और सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत रही, जबकि दिन में हवा का रुख पश्चिम की ओर हो गया और आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन बारिश कम होने के कारण उमस से लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी। दिनभर चिपचिपी गर्मी के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के सचेत एप ने शाम करीब सात बजे रात 10 बजे तक जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.