Shahjahnpur News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। दहेज हत्या के मामले में वांछित पति को पुलिस ने बंदी बनाकर जेल भेजा है। गढ़िया लाईखेड़ा गांव के शाहिद पुत्र जुल्फिकार खां की पत्नी सीमा कीविगत शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई थी। ससुराल वालों का कहना था मृतका ने पति से मामूली कहासुनी के बाद रात में घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने पति शाहिद समेत सात ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज में कार और नगदी की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव का पीएम कराया। आरोपी पति शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति को जेल भेज दिया गया है। विवेचना प्रचलित है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.