Shahjahnpur News: दहेज विरोध पर निबंध प्रतियोगिता
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी के निर्देश पर दहेज विरोधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। 'दहेज-एक सामाजिक कुरीति' विषय पर छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में मोनी, सीमा देवी, आकृति, शुभ्रा, श्रद्धा, अन्नपूर्णा, मानसी, मेघा, यामिनी, नेहा, चांदनी, अंशिका और पूजा सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा और द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.