शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- Shahjahnpur News: दहेज मृत्यु के मामले में आरोपी गिरफ्तार पुवायां। दहेज मृत्यु के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कलंदरगंज निवासी बसंतलाल ने 16 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री सुगंधा देवी को पति राजकमल, ससुर राजेश कुमार, सास कमला देवी, ननद तरुण देवी तथा एक अन्य रिश्तेदार अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की लर की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर सुगंधा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पहले ही राजकमल को जेल भेज चुकी है। बुधवार को राजेश कुमार निवासी रतनपुर कुंडा को बड़ागांव बाईपास के नीचे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...